भारत

भू-स्खलन संभावित स्थानों पर तैनात है पीडब्ल्यूडी की मशीनरी

Shantanu Roy
1 Aug 2026 4:20 PM IST
भू-स्खलन संभावित स्थानों पर तैनात है पीडब्ल्यूडी की मशीनरी
x
Shimla. शिमला। बारिश के कारण गुरुवार को प्रदेश भर में 211 सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही थम गई। इनमें 209 सडक़ें राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे वाली थी, जबकि दो मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड भी इनमें शामिल रहे। लिहाजा लोक निर्माण विभाग ने युद्ध स्तर पर सडक़ बहाली का काम चलाकर देर शाम तक 121 सडक़ों को बहाल कर दिया है, जबकि शेष सडक़ों को खोलने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में भू-स्खलन संभाावित जगहों पर पहले से ही मशीनरी की तैनाती कर रखी है। खासकर प्रदेश की मुख्य सडक़ों पर बारिश के कारण लंबे समय तक आवाजाही प्रभावित ना हो।


इसके लिए विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं, जिससे कि यात्रियों को भी सहूलियत मिल रही है। उधर, गुरुवार को प्रदेश में 211 सडक़ें बंद पड़ी हुई थीं। इनमें शिमला जोन की 60, मंडी 95, कांगड़ा 53 और हमीरपुर की तीन सडक़ें शामिल रहीं। लोक निर्माण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बंद पड़ी सडक़ों में से 121 को गुरुवार देर शाम तक बहाल कर दिया था। प्रदेश के अलग-अलग सर्किल और डिवीजन से प्रदेश मुख्यालय पहुंची रिपोर्ट के मुताबिक अब प्रदेश में 90 सडक़ें खोलने के लिए शेष रह गई है। इनमें से 37 सडक़ों को शुक्रवार तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अन्य बंद 53 सडक़ों को इसके बाद बहाल करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार विभाग ने प्रदेश भर में 564 मशीनें जगह-जगह सडक़ बहाली के लिए तैनात कर रखी है। इनमें सरकारी और निजी भी शामिल है।
Next Story