
x
Una. ऊना। जिला ऊना में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण जहां पंजाब राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों की तरफ रूख करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को अधिक समय व धन खर्चने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग बीते एक अरसे से जिला ऊना में प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए आधुनिक ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। परंतु अभी तक उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है। हर वर्ष सैकड़ों मरीजों को ब्लड प्लेटलेट व प्लाज्मा चढ़ाने के लिए समीपवर्ती राज्य रोपड़, होशियारपुर व पीजीआई चंडीगढ़ जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। परंतु प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा की सरकार सत्ता में आती है और चली जाती है।
लेकिन इन महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को स्थापित करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा। ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारियों और क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस द्वारा इस सुविधा के लिए प्रस्ताव भी सरकार को भेजें। परंतु अभी तक वर्तमान व पूर्व सरकार द्वारा इस सुविधा को उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है। जिससे मरीजों सहित तिमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंबे अरसे पहले आधुनिक ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू की थी। परंतु अभी तक यह सिरे नहीं चढ़ पाई। विभागी अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। अब सरकार कब इस प्रस्ताव को पास करती है,उसके लिए इंतजार ही किया जा सकता है। अगर मशीन क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित हो जाती है तो सुविधा मिलेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





