
x
Shimla. शिमला। समर फेस्टिवल को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम का शेड्य़ल जारी कर दिया है। इस साल पंजाबी, वालीवुड और स्थानीय कलाकार धूम मचाने वाले हैं। मुख्य कलाकारों की बात करें तो पंजाबी मश्हुूर गायक अखिल लोगों का मनोरंजन करें। वहीं पहाड़ी कलाकारों में हनी नेगी और गीता भारद्वाज लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। इसके अलावा पांच दिन तक लगातार सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति अनुपम कश्यप ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मेला क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। इस दौरान रिज को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला से तीन राज्यों के सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुतियां देंगे जिसमें हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के दल शामिल रहेंगे।
मेला क्षेत्र में पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने और एम्फीथियेटर में दो बैंड और स्थानीय सांस्कृतिक दल भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि समर फेस्टिवल में इस साल जहां नशा मुक्त देश बनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। हम उन कलाकारों को भी मौका देने जा रहे हैं जिन्हें अकसर समय के अभाव के कारण समर फेस्टिवल में प्रस्तुति देने का मौका नहीं मिलता था। हमारा लक्ष्य है कि उभरते कलाकारों को बड़े स्टेज में आने का मौका मिल सके। इसी दृष्टीकोण से हम समर फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहे हैं। रोजाना कार्यक्रम छह बजे से शुरू होंगे। इसका कारण यह है कि दोपहर के समय प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को देखने बहुत कम लोग पहुंचते है जबकि छह बजे लोग आ जाते हैं। वहीं ध्यान से सभी कलाकारों की प्रस्तुति भी देखते हैं। इससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





