भारत

BJP कार्यालय में सजा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Shantanu Roy
15 Aug 2024 12:20 PM GMT
BJP कार्यालय में सजा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
x
Una. ऊना। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, हरोली भाजपा नेता राम कुमार, भाजपा के प्रदेश सचिव सुमित शर्मा व प्रदेश कार्यकरणी सदस्य जिला भाजपा के पदाधिकारी, पांचो मंडलों और मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे सहित सहितकई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन को याद करते हुए भविष्य में राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रण लिया।
Next Story