
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे पुल हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान सीएम फडणवीस ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी रविवार को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे, जहां साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुणे हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। पास में तैनात एनडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
उधर, महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में पुल ढहने की घटना में मुआवजे का ऐलान किया है। फडणवीस सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी। महाराष्ट्र सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी।
Tagsपुणे पुल हादसाइंद्रायणी नदीदेवेंद्र फडणवीसनरेंद्र मोदीअमित शाहएनडीआरएफसाइप्रस यात्रापुल ढहनाप्रधानमंत्री बातचीतMaharashtra bridge collapseIndrayani riverDevendra FadnavisNarendra ModiAmit ShahNDRFCyprus visitbridge collapse rescuePM-CM conversationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





