
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को लाखेनगर मंडल में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सभा" में शामिल होकर केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। यह सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "संकल्प से सिद्धि तक" अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी। सभा को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। चाहे वह बुनियादी ढांचे का विकास हो, डिजिटल इंडिया की पहल, आत्मनिर्भर भारत अभियान, जनकल्याणकारी योजनाएं या गरीब कल्याण की योजनाएं हों प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह समय उपलब्धियों का स्मरण करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर एकजुट होकर कार्य करने का भी है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "संकल्प से सिद्धि तक" अभियान के अंतर्गत लाखेनगर मंडल की विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल होकर केंद्र सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को साझा किया।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) June 15, 2025
इस अवसर पर… pic.twitter.com/sKTUFxZjt4
इस अवसर पर लाखेनगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, बूथ विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य सरिता दुबे, पार्षद दुर्गा यादराम साहू, ममता सोनू तिवारी, वरिष्ठ नेता मृत्युंजय दुबे, आशीष क्षत्रिय, राकेश ठाकुर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनके बल पर ही "विकसित भारत" का सपना साकार होगा। सभा का समापन राष्ट्रगान एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





