भारत

PULWAMA UPDATE: सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

Admin2
2 April 2021 7:54 AM IST
PULWAMA UPDATE: सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
x

ANI 

बड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के ककपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. एक घर में दो से तीन आतंकियों के ​होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इस इलाके की घेराबंदी कर ली है. बताया गया है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों का मुंहतोड़ जबाव देते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराने की सूचना है. वहीं मुठभेड़ अभी जारी है.




Next Story