भारत

पुजारली को मिली पंचायत भवन की सौगात

Shantanu Roy
16 Jan 2026 3:14 PM IST
पुजारली को मिली पंचायत भवन की सौगात
x
Rohdu. रोहडू। शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को अपने नावर क्षेत्र के प्रवास के दौरान पुजारली-4 में 65 लाख रुपये से निर्मित पंचायत/सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस पंचायत का निर्माण निर्धारित समय सीमा से भी कम समय में हुआ है जोकि एक प्रशंसनीय कार्य है जिसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कार्य करने वाले ठेकेदार की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि इस भवन के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के कार्य के निष्पादन में सरलता आएगी और लोगों को सुविधा होगी।

इससे पूर्व रोहित ठाकुर ने नावर क्षेत्र के आराध्य देवता रूद्र के मंदिर में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र की प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बिजली विभाग के अंतर्गत 125 करोड़ रुपए के कार्य जो पुरे विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं, उसमें से नौ करोड़ के विकासात्मक कार्य नावर क्षेत्र में प्रगति पर हैं। इसी प्रकार, 40 ट्रांसफार्मर नावर क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुए हैं जिसमें 15 ट्रांसफार्मर लगा दिये गए हैं और बाकी को भी शीघ्र प्रतिस्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, ग्राम पंचायत पुजारली-4 की प्रधान लाजवन्ती, उप-प्रधान चुनी लाल, बीडीसी सदस्या ज्ञानपति, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मुनि लाल नरसेठ, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकत्र्ता ओम प्रकाश रांटा, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा, बीडीओ रोहडू देवी दयाल,विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Story