
x
कुल्लू। जिला कुल्लू के बजौरा में बंजार विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, स्थानीय मुद्दों के समाधान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री एवं प्रभारी सुरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है, जो निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में जुटे हैं। इस अवसर पर बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसेवा की सबसे बड़ी आधारशिला है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच सक्रिय रहकर केंद्र सरकार की योजनाओं का घर -घर तक लाभ तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहें। विधायक शौरी ने ज़ोर देते हूर कहा है कि आपदा प्रभावितों को समान रूप से आपदा राहत दिलाने के लिए सजग रहें। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, मंडल स्तरीय गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चारों मंडलों के पदाधिकारीए वरिष्ठ कार्यकर्ता और पार्टी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पार्टी संगठन की दृढ़ता और कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही जनसेवा के लक्ष्य को साकार कर रही
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





