
x
शिमला। देश में बढ़ती महंगाई व पेट्रोल-डीजल के दामों में होती बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भर में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष इंद्रजीत ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि डिप्लोमेसी की जगह मोदी सरकार मैलोडी-मैलोडी कर रही है। असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए शुगूफे छोड़ देना भाजपा की आदत रही है।
पिछले 11 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था की जो हालात भाजपा सरकार ने की है, उसकी पिक्चर रिलीज हो चुकी है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में चार मर्तबा वृद्धि हो गई है, जिसका सीधा असर आम गरीब जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के मित्रों के कारनामे छिपाने के लिए देश को किस-किस दौर से गुजरना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत ने कहा कि ये केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय रहते इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





