भारत

विधानसभा परिसर में बैठे प्रदर्शनकारी...छात्रों पर लाठीचार्ज, खदेड़ रही पुलिस

jantaserishta.com
10 Aug 2026 1:22 PM IST
विधानसभा परिसर में बैठे प्रदर्शनकारी...छात्रों पर लाठीचार्ज, खदेड़ रही पुलिस
x
जोरदार प्रदर्शन.
JPSC-JSSC aspirants protest in Ranchi:रांची में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र खेतो के रास्ते नई विधानसभा के परिसर तक पहुंच गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पहली बार हल्का लाठीचार्ज किया। इससे पहले चौथा बेरिकेड तोड़ने के बाद उन पर वाटर कैनन से पानी छोड़ा गया लेकिन इसके बावजूद पुलिस छात्रों नहीं रोक पाई। पानी की बौछार पड़ते ही प्रदर्शनकारी छात्रों ने नाचना शुरू कर दिया। कुछ छात्र खेतो के रास्ते विधानसभा की दीवार तक पहुंच गए। इसके बाद छात्रों ने आखिरी बैरिकेड भी तोड़ दिया और विधानसभा की ओर भाग गए।
रांची में ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने इसे बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बताया. छात्र का आरोप है कि पुलिस बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाईं. छात्र ने कहा कि लाठी का इस्तेमाल कमर के नीचे किया जाना चाहिए, लेकिन प्रदर्शनकारियों के सिर, हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लाठियां मारी गईं. छात्र ने इसे सरकार का दोहरा रवैया बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए.
रांची के पुलिस कप्तान पारस राणा ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कहा कि प्रदर्शनकारी लगातार समझाने के बावजूद पुलिस की बात नहीं मान रहे थे और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रों के खिलाफ नहीं है और प्रशासन छात्रों की मांगों को लेकर संवेदनशील है. पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए कदम उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रों के साथ है और उनकी बातों को समझती है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान निर्धारित नियमों और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करना भी जरूरी है.
झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है. इसी बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम कुमार महतो ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है. जयराम महतो ने कहा कि विपक्षी दल आंदोलन को थोड़ा समर्थन जरूर देंगे. ऐसा हर जगह होता है. लेकिन इस आंदोलन में छात्र खुद नाराज हैं. यह छात्रों का अपना आंदोलन है. उन्होंने कहा कि अगर छात्रों की मांगें पूरी कर दी जाती हैं, तो वे प्रदर्शन नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि वह छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल होने जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story