विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हजारों छात्र, स्ट्रेचर पर पहुंचे देवेंद्र महतो को छात्रों ने कंधे पर उठाया, VIDEO

झांसी: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो भी मार्च में शामिल हो गए हैं. अनशन की वजह से वो कमजोर हो गए हैं और चलने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में महतो को छात्रों ने अपने कंधे पर उठा लिया और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का प्रोटेस्ट मार्च जारी है। रांची में हजारों की तादाद में इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी छात्र नई विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने तीसरा बैरिकेड भी पार कर लिया है। इधर पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी और जगह-जगह कंटीले तारों की बैरिकेडिंग की हुई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जब तक सीजीएल परीक्षा रद्द नहीं होगी और सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाएंगे, वे ये आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | Student leader Devendra Nath Mahto joins 'Vidhan Sabha gherao' march of protesting students.He has been on a hunger strike at Jaipal Singh Munda Stadium, the main protest site, for the past 9 days. pic.twitter.com/3KAOx0qaTm
— ANI (@ANI) August 10, 2026
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Student protesters reach a Police barricading on the route of their 'Vidhan Sabha Gherao' march. The march has been called as part of their protest against JPSC-JSSC alleged irregularities. pic.twitter.com/EDBeBipGFS
— ANI (@ANI) August 10, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





