![प्रदर्शनकारी की मौत, खनौरी सीमा पर उग्र हुए किसान प्रदर्शनकारी की मौत, खनौरी सीमा पर उग्र हुए किसान](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/21/3552866-k.webp)
दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर सरकार से भिड़ने को तैयार किसान शंभू और खनौरी सीमा पर ट्रैक्टर इक्ट्ठा कर रहे हैं। किसानों की दिल्ली कूच की प्लानिंग है। हालांकि पुलिस ने दोनों सीमाओं पर किसानों को रोककर रखा है। इस बीच खबर है कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाली खनौरी सीमा पर उग्र प्रदर्शन कर रहे किसानों पर रबर की गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में एक 20 वर्षीय प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य घायल हो गए।
घायल किसानों में से दस को अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य को शंभू के अस्थायी चिकित्सा शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल किसानों में से तीन को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया गया। संगरूर के सिविल सर्जन डॉ कृपाल सिंह ने कहा कि 26 वर्षीय युवक के सिर में चोट लगी है और उसे राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। ऐसी जानकारी है कि प्रदर्शनकारी किसान की मौत की सूचना के बाद फिलहाल पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने बंद कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पंजाब और हरियाणा सीमा को जोड़ने वाली खनौरी सीमा पर कुछ किसान बड़ी संख्या में बैरिकेड्स की ओर बढ़ रहे थे। किसान बेरिकेड्स तोड़कर दिल्ली जाने पर अड़े थे। किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर तैनात हरियाणा पुलिस कर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा और किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस टीम ने किसानों को खदेड़ने के लिए रबर की गोलियों का भी इस्तेमाल किया। इस घटना में 20 साल के एक किसान की मौत हो गई और 25 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। जिनका इलाज किया जा रहा है। खनौरी सीमा में पुलिस से मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल दो किसानों से मिलने के लिए किसान नेता राजिंदरा अस्पताल भी पहुंचे।
बिग ब्रेकिंग जींद खनौरी बोर्डर
— Amandeep Pillania (@APillania) February 21, 2024
गोली लगने के बाद किसान को उठाकर ले जाते हुए के लाइव विजुअल
दो किसानो को लगी गोली
बोर्डर से उठाकर हॉस्पिटल ले गए किसान
किसानो ने दिखाई 12 बोर की गोलियां
किसानो का कहना की दो किसानो को लगी है गोली#FarmerProtest pic.twitter.com/2pVjnxHS0M