भारत

गरामोड़ा टोल प्लाजा पर रिहाई को लेकर प्रदर्शन

Shantanu Roy
25 July 2026 4:21 PM IST
गरामोड़ा टोल प्लाजा पर रिहाई को लेकर प्रदर्शन
x
Swarghat. स्वारघाट। शिमला में इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने सिक्ख समुदाय के नवदीप सिंह द्वारा की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब निहंग सिक्ख समुदाय द्वारा नवदीप सिंह की रिहाई की मांग को बुलंद किया जा रहा है। इसे लेकर निहंग सिंह फोजा की तरफ से फोरलेन मनाली-चंडीगढ़ पर गरामोड़ा टोल प्लाजा पर चक्का जाम किया गया और हिमाचल सरकार की खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश के अलावा अन्य बाहरी राज्यों से कुल्लू मनाली की ओर जाने वाले पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निहंग सिंह जत्थे बंदियों और सिरोमणि अकाली बूढा दल की ओर से ये धरना प्रदर्शन किया गया। निहंग सिंह जत्थे बंदियों के विभिन्न प्रतिनिधियों ने इस मौके पर कहा प्रदेश सरकार को चेतावनी दी। साथ ही कहा कि यदि जल्द नवदीप सिंह की रिहाई नहीं की जाती है तो
उग्र आंदोलन होगा।


यदि आवश्यकता हुई तो शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश सरकार की होगी। कहा कि नवदीप सिंह ब्लॉगर ने शिमला में इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने जो टिप्पणी की है, उससे उन्होंने किसी प्रकार के कानून की उलंघना नहीं की है, लेकिन फिर भी उसे 15 जुलाई को अरेस्ट किया था, अभी तक छोड़ा नहीं गया। उन्होंने दिल्ली के सिंह जत्थे बंदियों से भी अपील की यहां पर आकर धरने प्रदर्शन में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिमला में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें झूठे आश्वासन दिए कि उन्हें एक-दो दिन में आपके साथ भेज दिया जाएगा, लेकिन भेजा नहीं गया, फिर डेट आगे से आगे डाल दी जाती है, जोकि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए तो शिमला में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक सिंह को पडक़र सरकार यह मत सोचे की वह किसी से दबाव में आएगा।
Next Story