भारत

नाबालिग लड़की की छेड़खानी का किया विरोध, बॉक्सर की हत्या, देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
9 Jun 2021 1:59 PM IST
नाबालिग लड़की की छेड़खानी का किया विरोध, बॉक्सर की हत्या, देखें लाइव वीडियो
x
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

हरियाणा के रोहतक में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 24 साल के एक युवक की रोहतक के एक रिहायशी इलाके में हत्या कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि युवक 12 साल की एक बच्ची को छेड़ने से रोकने का प्रयास कर रहा था लेकिन छेड़ने वाले युवक ने चाकू निकाल कर उसकी हत्या कर दी. कामेश नाम के इस लड़के को बॉक्सर बताया जा रहा है. इसने मॉडलिंग और एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया था. सोमवार देर रात आरोपी द्वारा इनकी हत्या कर दी गई. उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वह बच नहीं सका और उसकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक कामेश रोहतक के तेज कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के पास गया था. वहां पर एक लड़के को देखा जो एक नाबालिग लड़की को प्रताड़ित कर रहा था. कामेश ने उसे ऐसा ना करने को कहा लेकिन आरोपी ने चाकू निकाल लिया और कामेश की हत्या कर दी. रोहतक के डीएसपी गोरखपाल ने बताया कि आरोपी ने अचनाक चाकू निकाल लिया और कामेश पर कई बार हमले किए. कामेश को पीजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की तहकीकात की जा रही है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story