भारत
नालागढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से पांच युवतियां रेस्क्यू, एक युवक हिरासत में
Shantanu Roy
25 July 2025 3:21 PM IST

x
Nalagarh. नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार शाम को की गई इस कार्रवाई में पांच युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक युवक को हिरासत में लेकर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। होटल से अंग्रेजी शराब की नौ बोतलें भी बरामद की गईं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंगल के एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। पुष्टि के बाद एसएचओ नालागढ राकेश राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने योजनाबद्ध ढंग से दबिश देकर यह कार्रवाई अंजाम दी। छापे के दौरान होटल के कमरों से 30 से 35 वर्ष की आयु वर्ग की पांच युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सभी युवतियां पड़ोसी राज्यों की रहने वाली हैं। उनके बयान दर्ज कर शुक्रवार को परिजनों के हवाले किया जाएगा। पकड़ा गया युवक कथित रूप से इस अवैध गतिविधि से जुड़ा मुख्य दलाल बताया जा रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। एसएचओ राकेश राय ने बताया कि होटल से रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। एसपी बद्दी ने बताया कि होटल का संचालन दिलशाद निवासी गांव नानोवाल, तहसील नालागढ़ और मोनू राणा निवासी उत्तर प्रदेश कर रहे थे, जो होटल कर्मचारी सचिन के जरिए ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं की सप्लाई करवाते थे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





