भारत

भोपाल में प्रस्तावित विपक्षी इंडिया गठबंधन की रैली रद्द

Nilmani Pal
16 Sep 2023 11:46 AM GMT
भोपाल में प्रस्तावित विपक्षी इंडिया गठबंधन की रैली रद्द
x

भोपाल। कांग्रेस के शीर्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शनिवार को कहा कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विपक्षी इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली रद्द कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि रैली के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ चर्चा चल रही है। हालांकि सुरजेवाला ने कहा कि यह (रैली) कब और कहां आयोजित की जाएगी, इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। दोनों नेता राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की राज्यव्यापी 'जन आक्रोश यात्रा' के संबंध में भोपाल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि 13 सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने फैसला किया था कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा और अगले महीने से देश के विभिन्न हिस्सों में गठबंधन की जनसभाएं शुरू होंगी। इस दौरान गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि ‘इंडिया’ की पहली जनसभा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी। हालांकि अब इसे रद्द कर दिया गया है।

Next Story