भारत

प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या, बीजेपी नेता के करीबी थे

Nilmani Pal
5 May 2026 6:50 AM IST
प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या, बीजेपी नेता के करीबी थे
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मुरादाबाद में बिलारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात भाजपा नेता संगीत सोम के करीबी प्रॉपर्टी डीलर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद हमलावरों ने फरसे से मारकर सिर भी कूंच दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारे गए प्रॉपर्टी डीलर के भाई की तहरीर पर एक नामजद समेत कई के खिलाफ तहरीर दी गई है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया गया है।

थाना बिलारी के गांव कमालपुर चंदौरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर रंजीत (40) पुत्र सुरेश पाल सिंह की गांव के ही अजय से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। बताया गया कि सोमवार की शाम लगभग 7 बजे रंजीत टहलने के लिए घर से निकला था। गांव में पंचायत घर के पास उसे अजय ने अपने साथियों के साथ रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने रंजीत पर गोली भी चलाई, जिससे वह बचने के लिए तोमर के घर में घुस गया।

यह देख हमलावर भी वहां पहुंच गए और उन्होंने रंजीत पर तीन गोली चलाईं। इतना ही नहीं हमलावरों ने फरसा से उसके सिर में भी वार किया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर ही रंजित की मौत हो गई। हत्या की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह व सीओ अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next Story