- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...

मूलांक 1 : लोगों से मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद होगा
आज आपका दिन बहुत तेजी से बीतेगा। आपको काम के नए मौके मिल सकते हैं या अचानक किसी जरूरी मीटिंग में जाना पड़ सकता है। लोगों से बातचीत और मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई ऐसा व्यक्ति आपसे मिल सकता है जो आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद करें। बस अपनी बोली में थोड़ी नरमी रखें ताकि किसी से मनमुटाव न हो।
मूलांक 2 : पुराने दोस्त से मिलेगी अच्छी खबर
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है क्योंकि आज की कुल ऊर्जा आपके अंक से मेल खा रही है। आपको सोशल मीडिया या किसी पुराने दोस्त के जरिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। टीम के साथ मिलकर काम करने और नए लोगों से जुड़ने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। मन को शांत रखें और फालतू की चिंता न करें।
मूलांक 3 : काम में मिलेंगे नए अवसर
लिखने, पढ़ने और अपनी बात दूसरों के सामने रखने के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली है। आपकी बातों का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा, जिससे आपको नए अवसर मिल सकते हैं। मनोरंजन और लोगों से मिलने-जुलने में दिन बीतेगा। बस भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे न लें।
मूलांक 4 : काम में हो सकते हैं बदलाव
आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। अचानक होने वाले बदलाव आपको थोड़े असहज कर सकते हैं, क्योंकि आप सलीके से काम करना पसंद करते हैं। अगर आप शांत रहकर दूसरों का सहयोग लेंगे, तो सब कुछ ठीक रहेगा। मन को स्थिर रखें और किसी भी बात को लेकर ज्यादा न सोचें।
मूलांक 5 : दोस्टों या ग्राहकों से लाभ के संकेत
आज का दिन आपके लिए सबसे ज्यादा शक्तिशाली है क्योंकि आज का अंक आपके अपने मूलांक से जुड़ा है। आप खुद को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों या ग्राहकों के जरिए आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। यात्रा करने या नए लोगों से जुड़ने के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। बस अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखें।
मूलांक 6 : लव लाइफ रहेगी सुखद
आज का दिन कामकाज को बढ़ाने और धन लाभ के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप पढ़ाई, फैशन या लोगों की सेवा से जुड़े कामों में हैं, तो आज आपको काफी फायदा हो सकता है। रिश्तों के मामले में आज का दिन प्यार भरा रहेगा, बस दूसरों पर अपनी मर्जी थोपने से बचें।
मूलांक 7 : भागदौड़ भरा रहेगा दिन
आज का दिन कामकाज को लेकर थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। आपको शायद शोर-शराबा पसंद न आए, लेकिन काम के सिलसिले में लोगों से मिलना पड़ सकता है। नई योजना बनाने और पुरानी बातों को समझने के लिए दिन अच्छा है। अपनों से मन की बात कहें, ताकि कोई गलतफहमी न रहे।
मूलांक 8 : धन संबंधी मामलों में लाभ होगा
आज का दिन धन के लेन-देन और जरूरी चर्चाओं के लिए बहुत ही सुखद है। आपको अचानक कोई बड़ा ऑफर या काम का मौका मिल सकता है। लोगों से मेलजोल बढ़ाना आज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। काम के साथ-साथ परिवार को भी थोड़ा समय दें ताकि घर का माहौल अच्छा बना रहे।
मूलांक 9 : अपनी पहचान बनाने का है दिन
आज का दिन लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने का है। आपको किसी दोस्त या साथ काम करने वाले व्यक्ति से कोई मदद मिल सकती है। सिखाने, सलाह देने या लोगों से जुड़े कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। मन को शांत रखें और किसी भी बात पर तुरंत गुस्सा न करें।





