भारत

चार सोलर प्लांट में उत्पादन शुरू, तीन अगले माह होंगे तैयार

Shantanu Roy
20 Jun 2026 2:54 PM IST
चार सोलर प्लांट में उत्पादन शुरू, तीन अगले माह होंगे तैयार
x
Shimla. शिमला। हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने की कवायद में राज्य सरकार के ग्रीन पंचायत कार्यक्रम के तहत स्थापित चार सोलर प्लांट में बिजली उत्पादन आरंभ हो गया है, जबकि तीन अन्य संयंत्रों में जुलाई माह तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। सरकार ने राज्य की 100 पंचायतों में 500-500 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके आरंभिक चरण में सरकार ने 24 पंचायतों में ग्राउंड माउंटेड सौर परियोजनाएं स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है। बहरहाल सरकार के राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने के सपने को धरातल पर उतारने के लिए कार्य
शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में 16 स्थानों पर ग्रीम पंचायत कार्यक्रम के तहत 500-500 मेगावाट के सोलर ऊर्जा सयंत्र स्थापित करने का कार्य संबंधित विभाग की ओर से आरंभ कर दिया गया है। इस कड़ी में शिमला जिला के धरेच में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका शुभारंभ किया था। जानकारी के अनुसार सौर ऊर्जा विभाग ने शिमला की पराली, सोलन के मंगलीन और सिरमौर के पाश्मी में भी सौर ऊर्जा संयंत्र का कार्य पूरा कर लिया है और इनमें उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है। प्रदेश के तीन अन्य स्थानों पर भी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है और जुलाई माह तक इनका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विभाग का कहना है कि प्रत्येक प्लांट से आठ लाख यूनिट बिजली उत्पादन कर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश भर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
Next Story