भारत

रिवालसर-दुर्गापुर सड़क मार्ग पर निजी बस हादसे का शिकार, 20 यात्री थे सवार

Shantanu Roy
2 Jun 2026 4:29 PM IST
रिवालसर-दुर्गापुर सड़क मार्ग पर निजी बस हादसे का शिकार, 20 यात्री थे सवार
x
Rewalsar. रिवालसर। रिवालसर- दुर्गापुर सड़क मार्ग के साथ लगते सेरला खाबू जंगल में स्वारियों से भरी एक निजी बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब बस अपने निर्धारित रूट सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही थी। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से इलाज के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल रिवालसर पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2:30 बजे के करीब की है। बस में करीब 20 लोग सवार थे। जैसे ही बस सेरला खाबू गांव के साथ लगते जंगल में पहुंची तो बस में कोई तकनीकी खराबी आने से बस सड़क के साथ लगते नाले में लुढ़क गई जिससे बस में बैठे 15 लोग
घायल हो गए।


घायल यात्रियों की पहचान 37 वर्षीय सरिता देवी उनका बेटा 11 वर्षी अनमोल निवासी जमणी, 74 वर्षीय अमकु देवी निवासी खाहन, 24 वर्षीय कृष्णा देवी निवासी खाहन, 42 वर्षीय अनीता देवी निवासी गंभर खड्ड, 51 वर्षीय चंद्रमणि निवासी भद्रवाड, 40 वर्षीय समा देवी निवासी गंभर खड्ड,46 वर्षीय अमर सिंह निवासी दूसरा खाबू,16 वर्षी हिमालयन निवासी सेरला खाबू,18 वर्षीय सुजल शर्मा सेरला खाबू,खाम 40 वर्षीय कमल राणा निवासी नेपाल, 21 वर्षीय मिलन थापा निवासी नेपाल, राकेश चंद्र( 51) निवासी बलद्वाडा, नेहा शर्मा (23) सरकाघाट, निवासी सरकाघाट, मनोज कुमारी (38) निवासी दून के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया की पुलिस तकनीकी पहलुओं को खंगाल रही है।
Next Story