भारत

जेल में कैदी पर वार, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
15 May 2023 11:06 AM IST
जेल में कैदी पर वार, मच गया हड़कंप
x

फाइल फोटो

सभी जेलें अलर्ट पर हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद हरियाणा की सभी जेलें अलर्ट पर हैं. इस बीच गुरुग्राम की भोंडसी जेल में एक कैदी ने अपने साथी कैदी पर चम्मच से हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि रेवाड़ी जेल के जाटूसाना गांव के रहने वाले विचाराधीन कैदी मंगत राम की शिकायत के अनुसार, ये हमला शुक्रवार की सुबह जेल के भीतर हुआ.
मंगत राम ने अपनी शिकायत में बताया, "शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रेवाड़ी के रहने वाले कैदी मोनू उर्फ बुढ़हा ने मुझ पर करीब छह इंच लंबी चम्मच से हमला किया. वह मुझे मारने की कोशिश कर रहा था." पीड़ित कैदी की शिकायत के आधार पर शनिवार को भोंडसी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. वहीं इस मामले के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है और आरोपी कैदी को जल्द ही पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर ले जाया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story