भारत

Anganwadi केंद्रों में खाली पद भरने को दी जाए प्राथमिकता

Shantanu Roy
5 Sept 2024 4:51 PM IST
Anganwadi केंद्रों में खाली पद भरने को दी जाए प्राथमिकता
x
Chamba. चंबा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के जिला में रिक्त सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। वह बुधवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति (डीएलएमआरसी) की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी को नियमित अंतराल के भीतर समीक्षा करने को कहा। उन्होंने साथ ही यह निर्देश भी दिए कि खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में इस मद को शामिल किया जाए। अमित मैहरा ने भूमि की उपलब्धता न होने से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू
करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति और शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने बैठक में पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टाप सेंटर चंबा, जिला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित विभिन्न मामलों पर भी विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला में सौ आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में स्तरोन्नत करने को लेकर विभागीय अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी केंद्रों में आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सौ आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आरओ यूनिट स्थापित कर दिए गए हैं। इसके साथ 25 आंगनबाड़ी केंद्रों में एलइडी टीवी लगाए गए हैं। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक कृषि डा. कुलदीप धीमान, उद्यान डा. प्रमोद शाह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जालम भारद्धाज, जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा व जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Next Story