भारत
राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक और कार्यशाला में जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव ने दिए निर्देश
Shantanu Roy
3 July 2026 5:25 PM IST

x
Una. ऊना। जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को तकनीक आधारित, अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में गुरुवार को हरोली में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने की। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य पेयजल, सिंचाई, सीवरेज, जल संरक्षण और बाढ़ प्रबंधन सहित सभी सेवाओं का समयबद्ध, प्रभावी और जनहित में संचालन सुनिश्चित करना है। इसके लिए तकनीक आधारित कार्यप्रणाली, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग, जवाबदेही और जनभागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।
डॉ. जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायत किसी भी माध्यम से प्राप्त हो, उसका अधिकतम दस दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कारणवश तत्काल समाधान संभव न हो तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी समय पर दी जाए। महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि घरेलू जल प्रबंधन में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों में विभागीय योजनाओं के प्रति स्वामित्व की भावना विकसित करने का भी आह्वान किया। डॉ. जैन ने निर्देश दिए कि एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का प्रत्येक माह उपमंडल अधिकारी तथा पांच करोड़ से अधिक की योजनाओं का अधिशाषी अभियंता स्वयं औचक निरीक्षण करें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





