भारत

BIG BREAKING: प्रधानमंत्री मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था, मगर...कांग्रेस महासचिव भड़के

jantaserishta.com
9 July 2024 5:37 PM IST
BIG BREAKING: प्रधानमंत्री मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था, मगर...कांग्रेस महासचिव भड़के
x

फाइल फोटो

पीएम मोदी के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है।
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र भी लिखा है। रमेश ने यह चिट्ठी सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने घटते कद को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, मैंने राज्यसभा के माननीय सभापति को पत्र लिखकर राज्यसभा के पूर्व सभापति डॉ. हामिद अंसारी के खिलाफ उनके अपमानजनक बयान के लिए विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने 2 जुलाई 2024 को लोकसभा में वह बयान दिया था।’
जयराम रमेश ने पत्र में दावा किया कि जिस तरह पीएम मोदी ने अंसारी पर हमला किया, उस तरह अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने किसी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष या राज्यसभा के पूर्व सभापति के खिलाफ निशाना नहीं साधा था। राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ अपने पद की गरिमा को निचले स्तर पर ले गए हैं, बल्कि उन्होंने संसदीय मर्यादाओं और नियमों को भी तोड़ा है। उन्होंने धनखड़ के सामने अपील रखी कि इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू की जाए। मालूम हो कि पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था, मगर पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी अगस्त 2012 से अगस्त 2017 तक राज्यसभा के सभापति रहे।
दरअसल, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कुछ अहम बातें कही थीं। उन्होंने 2 जुलाई को लोकसभा में कहा, ‘चाहे विपक्ष कितनी भी संख्या का दावा करे, जब हम 2014 में आए तो राज्यसभा में हमारी ताकत बहुत कम थी। साथ ही, सभापति का झुकाव कुछ हद तक दूसरी तरफ था, लेकिन हम गर्व के साथ देश की सेवा करने के अपने संकल्प से नहीं डिगे। मैं देश की जनता को कहना चाहता हूं कि आपने जो फैसला लिया है, आपने हमें सेवा करने का जो आदेश दिया है, ऐसी किसी भी बाधा से न तो मोदी डरेगा और न ही यह सरकार डरेगी। हम जिन संकल्पों को प्राप्त करने के लिए निकले हैं, उन्हें पूरा करके रहेंगे।’
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story