भारत

25 मीटर पिस्टल में महिला टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री ने हर्ष किया व्यक्त

Apurva Srivastav
27 Sept 2023 7:19 PM IST
25 मीटर पिस्टल में महिला टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री ने  हर्ष किया व्यक्त
x
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(आईएएनएस): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में एशियाई खेल 2022 में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए मनु भाकर, रिदम सांगवान और ईशा सिंह की महिला टीम को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया :“भारत के लिए एक अनुकरणीय स्वर्ण।”
मनु भाकर, रिदम सांगवान और ईशा सिंह की 25 मीटर पिस्टल महिला टीम को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई! उनके उल्लेखनीय टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिले हैं। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
Next Story