भारत

लोकल सब्जियों की सप्लाई आने से घटे दाम

Shantanu Roy
9 Sep 2024 10:47 AM GMT
लोकल सब्जियों की सप्लाई आने से घटे दाम
x
Shimla. शिमला। लोअर बाजार सब्जी मंडी में लोकल सब्जियों की सप्लाई आने से सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। महंगाई के चलते आम लोगों के लिए सब्जी खरीदना मुश्किल हो रहा था। पिछले काफी दिनों से सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। सब्जी के बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।

हर साल बरसात में सब्जियों की कीमतें बढ़ जाती है। इस सीजन में भी सब्जियों के दामों में भारी उछाल देखने के मिला। मंडी में सब्जी विक्रेता मोहित का कहना है। कुछ दिनों से मंडी में लोकल सब्जियों की सप्लाई आनी शुरू हो गई है, जिसके चलते सब्जियों के दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई।

सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव
भिंडी 30 रुपए प्रतिकिलो
खीरा 30 रुपए प्रतिकिलो
घीया 30 रुपए प्रतिकिलो
कद्दू 35 रुपए प्रतिकिलो
करेला 40 रुपए प्रतिकिलो
टमाटर 40 रुपए प्रतिकिलो
बैंगन 40 रुपए प्रतिकिलो
मटर 70 रुपए प्रतिकिलो
बीन 80 रुपए प्रतिकिलो
तोरी 35 रुपए प्रतिकिलो
मिर्च 60 रुपए प्रतिकिलो
प्याज 50 रुपए प्रतिकिलो
आलू 40 रुपए प्रतिकिलो
शिमला मिर्च 30 रुपए प्रतिकिलो
Next Story