भारत

राज बनकर हिन्दू लड़की को फंसाया और धर्मांतरण करने बनाया दबाव, फुरकान फरार

Nil dhankar
18 Aug 2025 7:35 AM IST
राज बनकर हिन्दू लड़की को फंसाया और धर्मांतरण करने बनाया दबाव, फुरकान फरार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। लखनऊ में हाथ पर कलावा और माथे पर टीका लगाकर फुरकान नाम के एक युवक ने खुद को राज बताया। धोखे से हिंदू छात्रा से दोस्ती की। करीब एक साल तक वह उसके संपर्क में रहा। आरोप है कि इसके बाद एक दिन छात्रा को इमामबाड़े में ले जाकर वह धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने इससे इनकार कर दिया और विरोध किया तो उसे बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। छात्रा के हाथ जोड़ने और गिड़गिड़ाने पर छोड़ा। पुलिस में शिकायत करने पर अपहरण और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छात्रा मूल रूप से प्रयागराज के सोहराव इलाके की रहने वाली है। यहां वर्ष 2023 में अयोध्या रोड स्थित एक विवि से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। चूंकि माता-पिता की मौत हो चुकी थी। इस लिए पढ़ाई का खर्च वहन करने के लिए एक खानपान का होटल चलाती थी। होटल पर बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा के पास रहने वाला मो. फुरकान आने लगा। वह हाथ में कलावा बांधता और माथे पर टीका लगाता था। अपना नाम राज बताता था। उसने बातों में फंसाकर और मदद के बहाने दोस्ती कर ली।

वर्ष 2024 में राज घुमाने के बहाने इमामबाड़ा लेकर पहुंचा। वहां धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। विरोध पर उसने इमामबाड़े में ही बंधक बना लिया। छात्रा चंगुल से छूटकर किसी तरह भाग निकली। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि फुरकान इमामबाड़े पर उसे पर बेल्ट बरसा रहा था वह कराह रही थी। उसे कुछ दिन की मोहलत दे दे। इसके बाद वह धर्मांतरण कर लेगी।

पीड़िता ने बताया कि बंधक बनाए जाने के बाद उसने फुरकान से बातचीत करनी कम कर दी। फुरकान उस पर मिलने का दबाव बना रहा था। 11 अगस्त को फुरकान उसके कमरे पर आया उसने कहा अगर बात नहीं करोगी तो वह वीडियो फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा। इसके बाद बैग उठाया और उससे 25 हजार रुपये निकाल कर भाग गया। वह हाथ में कलावा बांधता और माथे पर टीका लगाता था। अपना नाम राज बताता था। उसने बातों में फंसाकर और मदद के बहाने दोस्ती कर ली।

Next Story
null