भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मथुरा-वृंदावन दौरे पर

Nilmani Pal
25 Sept 2025 7:49 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मथुरा-वृंदावन दौरे पर
x
यूपीदेश के सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मथुरा-वृंदावन के प्रवास पर आएंगी। वे यहां करीब 7 घंटे गुजारेंगी और मंदिरों के दर्शन कर आध्यात्मिक यात्रा को मूर्त रूप देंगी। इस दौरान कड़ी चौकसी के साथ ही प्रशासन ने वृहद व्यवस्थाएं भी की हैं।

राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां से चलकर 10:35 बजे राष्ट्रपति बिहारी जी मंदिर पहुंचेंगी और 11:10 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगी। 11:20 से 12 बजे तक वे निधिवन में भ्रमणकरेंगी। 12:30 से 1 बजे तक सुदामा कुटी का प्रवास करेंगी। इसके बाद 3:15 बजे तक दोपहर के विश्राम का समय है। 3:30 बजे से 4 बजे तक वे मथुरा में कुब्जा-कृष्ण मंदिर में रहेंगी। 4:10 बजे वे श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगी और 4:50 बजे तक पूजा अर्चना करेंगी। शाम 5:10 बजे राष्ट्रपति से स्पेशल ट्रेन द्वारा दिल्ली लौट हो जाएंगी।

राष्ट्रपति दुनिया की सबसे शाही ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से यात्रा करेंगी। वह नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से वृंदावन रोड स्टेशन तक जाएंगी। राष्ट्रपति दुनिया की सबसे शाही ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से यात्रा करेंगी। वह नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से वृंदावन रोड स्टेशन तक जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जिस ट्रेन से आयेंगी, वह एक भव्य ट्रेन है, जिसमें सात सितारा होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। महाराजा एक्सप्रेस को ही राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन बनाया गया है। ट्रेन में केबिन, डाइनिंग कार, लाउंज, बार और विशाल कॉन्फ्रेंस रूम हैं। वाई-फाई की सुविधा भी है। हर केबिन में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेवाओं की सुविधा भी है। इस ट्रेन की एक खासियत और है कि इसके कोचों का नाम कीमती पत्थरों, मोती, हीरा, नीलम, फ़िरोज़ा, मूंगा, पुखराज आदि के नाम पर रखा गया है। यह ट्रेन 2012 से 2018 तक लगातार कई वर्षों तक विश्व यात्रा पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों की विजेता रही है। इसे 2011 में सीएनबीसी ट्रैवल अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ लग्जरी ट्रेन के रूप में भी सम्मानित किया गया था।

Next Story
null