
x
Srirenukaji. श्रीरेणुकाजी। उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल ददाहू में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सरकार का उद्देश्य लोगों पर कम से कम बोझ डालकर रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ददाहू 20 से 25 पंचायत के लोगों का केंद्र बिंदु है तथा यहां दूरदराज के क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने आते हैं। रोगी कल्याण समिति का उद्देश्य लोगों को बेहतर चिकित्सा लाभ प्रदान करना है। इसी वर्ष सिविल अस्पताल ददाहू में एक्स-रे मशीन की सुविधा आरंभ की गई तथा प्रतिदिन लगभग 30 से 40 मरीजों के एक्स-रे हो रहे हैं। अब उन्हें नाहन व अन्य स्थानों पर एक्स-रे के लिए नहीं जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस अस्पताल में नर्सों की कमी है जिसके लिए अतिशीघ्र छह नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। डा. अशोक कुमार ने मुख्याातिथि का स्वागत करते हुए समिति के समक्ष बैठक में मदों को क्रमवार रखा। जिसमें वर्ष 2024 25 में आय-व्यय का ब्योरा तथा 2025-26 के लिए प्रस्ताव तथा आय-व्यय के ब्योरे को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया।
विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा ददाहू अस्पताल में लगी लिफ्ट को चालू करने के विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अस्पताल के पुराने भवन को जनरेटर से जोडऩे के लिए एस्टीमेट बनाने के भी बिजली विभाग को निर्देश दिए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने अस्पताल में आवारा पशुओं को रोकने के लिए कैटल कैचर तैयार करने के लिए सहायक अभियंता जल शक्ति व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने रेणुका बांध परियोजना के अधिकारियों को ददाहू अस्पताल में एलईडी नाम बोर्ड लगाने को कहा तथा अस्पताल से गीला व सूखा कचरा एकत्रित करने व उसके निपटान के लिए पंचायत प्रधान ददाहू को निर्देश दिए।पंचायती राज विभाग को पोस्टमार्टम कमरे की मरम्मत व चार दीवारी करने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। पंचायत प्रधान ददाहू ने अस्पताल को दो हजार लीटर पानी के दो टैंक प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, बीएमओ धगेड़ा मनीषा अग्रवाल, रेणुका बांध परियोजना के कपिल ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत ददाहू पंकज गर्ग, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस मंडल रेणुका मित्र सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





