भारत

प्रदेशभर में 4753 बूथों पर तैयारियां पूरी, पांच वर्ष से कम के बच्चे शामिल

Shantanu Roy
27 Jun 2026 5:04 PM IST
प्रदेशभर में 4753 बूथों पर तैयारियां पूरी, पांच वर्ष से कम के बच्चे शामिल
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में कल 5.94 लाख से अधिक पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (पोलियो) की दो बूंद पिलाई जाएगी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून को किया जाएगा। पूरे प्रदेश में 4,753 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशिक्षित टीकाकरण दल और पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक, प्रदीप कुमार ठाकुर ने प्रदेश के सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाएं।
Next Story