भारत

LIVE VIDEO: शमशान घाट प्रबंधन के खिलाफ FIR की तैयारी, 4 लोगों की हुई थी मौत

jantaserishta.com
21 April 2024 8:30 AM IST
LIVE VIDEO: शमशान घाट प्रबंधन के खिलाफ FIR की तैयारी, 4 लोगों की हुई थी मौत
x
अधिकारी ने कहा, “खराब निर्माण के कारण यह घटना हुई और शमशान घाट के प्रबंधन के खिलाफ जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।”
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में शमशान घाट की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं, सूचना पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी.
जानकारी के मुताबिक, साइबर सिटी के मदनपुरी रोड़ सिथित राम बाग की दीवार भरभरा कर गिरने से उसके पास बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि मलबे के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत हो गई. घटना शाम करीब साढ़े पांच से 6 बजे के बीच की है.
श्मशान घाट के साथ लगती कालोनी के कुछ लोग शनिवार शाम रामबाग की दीवार के पास बैठे हुए थे. इस दौरान कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक से रामबाग की दीवार भरभरा कर गिर गई और इसके नीचे कुछ लोग और बच्चे आ गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मलबा उठाना शुरू किया और मलबे के नीचे दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया.
मगर, इलाज के दौरान पप्पू, कृष्ण, मनोज और मासूम बच्ची खुशबू की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story