भारत

Civil Hospital गगरेट में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुविधा

Shantanu Roy
3 Aug 2024 12:15 PM GMT
Civil Hospital गगरेट में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुविधा
x
Gaggeret. गगरेट। सिविल अस्पताल गगरेट में अरसे से ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवाएं एक बार फिर से चालू होंगी। यहां गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड सप्ताह में दो बार हो सकेंगी। यहां तैनात मेडिकल अफसर इंचार्ज डा. शिवा लखनपाल हर सप्ताह के बुधवार व शुक्रवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक गर्भवती महिलाओं की निशुल्क अल्ट्रासाउंड करेंगे। इससे न सिर्फ गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के चक्कर काटने से निजात मिलेगी बल्कि उनके पैसे की भी बचत होगी। सिविल अस्पताल गगरेट में अरसे से
अल्ट्रासाउंड मशीन तो पड़ी थी।


लेकिन रेडियोलोजिस्ट की सुविधा न होने के चलते यह मशीन धूल फांक रही थी। शुक्रवार को डा. शिवा लखनपाल ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का विधिवत शुभारंभ भी कर दिया। इससे अब गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे और सुविधा मिल जाएगी। पहले उनको बहुत ही ज्यादा समस्या आती थी। पहले ही दिन उन्होंने कई गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज पराशर ने बताया कि सिविल अस्पताल गगरेट में डा. शिवा लखनपाल की सेवाओं का लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। यहां सप्ताह में दो दिन बुधवार व शुक्रवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक गर्भवती अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगी।
Next Story