भारत

प्रतिभा सिंह का तंज, केंद्र सरकार से हर वर्ग तंग

Shantanu Roy
7 Dec 2023 1:00 PM GMT
प्रतिभा सिंह का तंज, केंद्र सरकार से हर वर्ग तंग
x

पद्धर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटौला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफ ल साबित हुई है। उन्होंने लोगों से वादा किया था की सत्ता में आने पर 15 लाख रुपए देंगे, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, महंगाई कम करेंगे, परंतु सत्ता में रहते हुए कोई भी वादा पूरा नहीं किया। आज उनकी नीतियों से समाज का हर वर्ग तंग है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने केवल चुनिंदा उद्योगपतियों का ऋण माफ किया जबकि किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया। देश का विकास कांग्रेस पार्टी ने किया है।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में आई भीषण त्रासदी में केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा की सीमित संसाधनों के बावजूद 4500 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी ही विकास का दूसरा नाम है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है वो सब कांग्रेस पार्टी की देन रही है। आईआईटी मंडी इसका उदाहरण रहा है। इसके खुलने से हजारों लोगों को रोजगार मिला है। दौरे के दौरान उन्होंने पंचायतों के आग्रह पर सांसद निधि से धनराशि भी स्वीकृत की। उन्होंने 12 लाख रुपए की लागत से पटवार घर नवलाय का भी उद्घाटन किया। सांसद प्रतिभा सिंह का दौरे के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वादों को पूरा करेगी। यहां से पार्टी का विधायक न होने पर भी विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वामन देव ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, विभागों के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story