भारत

भुंतर में आज बिजली बंद

Shantanu Roy
20 May 2026 5:17 PM IST
भुंतर में आज बिजली बंद
x
Bhuntar. भुंतर। एलआई एस हुरला एवं एलआईएस बाहमीनाला को 2, 3, 15 एमवीए सब-स्टेशन शाड़ाबाई से 11 केवी का अतिरिक्त फीडर उपलब्ध करवाने के लिए विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत 11 केवी शाड़ाबाई-दियार के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 20 मई और 22 मई को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर ई. अमन कुमार ने बताया कि इस दौरान 11 केवी शाड़ाबाई. दियार फीडर के अंतर्गत आने वाले बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलैहली, लोअर कलैहली, कमांद, लोअर बजौरा, लोअर हाट व आसपास के क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति
बंद रहेगी।


इसके अलावा 11 केवी मौहल फीडर के अंतर्गत भुट्टी वर्कशाप और नागमन्दिर के आस पास के क्षेत्रों में भी 3 फेस एलटी लाईन और एचटी लाईन बिछाने के कार्य के चलते 20 से 23 मई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि0 कुल्लू से जानकारी मिली कि विद्युत उपमंडल 250 केवी रमणीक ट्रांसफार्मर के अंतर्गत आने वाली लाइनों की मरम्मत व आवश्यक रख रखाव के कारण रमणीक, बॉय्ज स्कूल, भारत भारती, रमणीक के साथ वाले क्षेत्रों में दिनांक 20 मई 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक या कार्य के सम्पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
Next Story