
x
Una. ऊना। ऊना में बीती रात आए भयंकर तूफान ने जहां भारी तबाही मचाई है, वहीं रामपुर में एक मुर्गी फार्म को बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इससे पीडि़त रोहन शर्मा निवासी मैहतपुर को करीब 22 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौका पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। रोहन शर्मा ने बताया कि उसने वर्ष 2020 में रामपुर में मुर्गी फार्म खोला था। मुर्गी फार्म में वर्ष 2020 में एक शैड का निर्माण किया गया था, जबकि वर्ष 2022 में दूसरी शेड बनाई थी। दोनों शेडों में करीब 12 हजार चूजों को रखने के लिए तैयार किया गया था।
मुर्गी फार्म पर उसने करीब 22 लाख रुपए खर्च किया था। पीडि़त ने बताया कि उसका कारोबार भी ठीक चल रहा था, लेकिन बीती रात आए भयंकर तूफान ने उसका सारा मुर्गी फार्म तहस-नहस हो गया। तूफान के चलते उसकी दोनों शेड बुरी तरह से टूट गया। रोहन ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उसने चूजों की सप्लाई कर दी थी, अब मुर्गी फार्म में नए चूजों को रखना था। लेकिन तूफान ने उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। उधर, एसडीएम विश्वमोहन चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौका पर जाकर नुकसान का आकलन कर रही है। पीडि़त को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





