भारत

मिट्टी से ही भरे जा रहे गड्ढे

Shantanu Roy
24 April 2025 5:53 PM IST
मिट्टी से ही भरे जा रहे गड्ढे
x
Avahadevi. अवाहदेवी। अवाहदेवी बाजार के साथ हमीरपुर मुख्य सडक़ पर गड्ढों की भरमार है। यहां धूल- मिट्टी से जहां दर्जनों दुकानदार परेशान हैं वहीं विभाग ने इन गड्ढों को भरने की हामी नहीं भरी है। रोजाना बाजार में सैकड़ों लोग खरीददारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन एनएच की लापरवाही ऐसी है कि कई जगह विभाग ने मिट्टी से ही पैचवर्क कर दिए हैं। हालांकि सडक़ कार्य निर्माणाधीन है, लेकिन कुछ स्थानों पर सडक़ के बीचोंबीच पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। हालांकि जहां टाइलों का निर्माण कार्य हुआ है वहां रैंप पडऩे की वजह से भी वाहनों में तकनीकी खराबी पेश आ
रही है।


वहीं इस मार्ग पर कुछ स्थानों में क्रेश बैरियर का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। यहां कभी भी दुर्घटना पेश आ सकती है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस समस्या बारे स्थानीय लोगों, आम जनता, समाज के लोगों ने लोक निर्माण विभाग उपमंडल समीरपुर व भोरंज से इस मार्ग पर अवाहदेवी बाइपास मार्ग पर एसबीआई बैंक के नजदीक व अन्य स्थानों पर पैचवर्क करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ बस्सी मार्ग के कुछ स्थानों में भी सडक़ों के बीचोंबीच पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को नयोता दे रहे हैं। उक्त लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान करने की मांग की है। उक्त लोगों ने बताया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्याएं प्रेषित की जाएगी।
Next Story