भारत
नादौन-हमीरपुर सडक़ पर जान का दुश्मन बना गड्ढा, अब तक चार हादसे
Shantanu Roy
2 Jun 2026 3:41 PM IST

x
Nadaun. नादौन। नादौन से हमीरपुर फोरलेन पर जलाड़ी में बना गड्ढा वाहन चालकों की जान का दुश्मन बन गया है। इस गड्ढे की वजह से चार दुर्घटनाएं पेश आई हैं। एक हादसे में स्कूल सवार महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया तथा वहां से इसे मेडिकल कालेज हमीरपुर रैफर किया गया। फोरलेन पर हो रहे हादसों के विरोध में लोगों ने चक्का जाम कर दिया, जिस कारण यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस मार्ग निर्माण में लापरवाही बरतने पर एनएचएआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह गड्ढा दस फुट गहरा तथा डेढ फुट चौड़ा है, जो कि हादसों का कारण बन रहा है। फोरलेन पर बने इस गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार युवती गिर गई।
हादसे में घायल वैशाली शर्मा 24 वर्ष पुत्री सोमदत्त शर्मा निवासी गांव कुठेड़ा हमीरपुर को स्थानीय लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रैफर कर दिया गया। लगातार चार दोपहिया वाहन चालकों के यहां गिरकर घायल होने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दुर्घटनास्थल के पास चक्का जाम कर दिया। सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डीएसपी गौरवजीत सिंह की अगवाई में थाना प्रभारी निर्मल सिंह पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे। गौरवजीत सिंह तथा निर्मल सिंह ने लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया। सोमवार को उक्त क्षेत्र में सडक़ की रिपेयर का काम आरंभ हो गया है। इस संबंध में एसडीएम निशांत शर्मा ने बताया कि इस बारे फोरलेन कंपनी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। डीएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि सडक़ प्राधिकरण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





