भारत

सोलन में 100 का चार किलो बिका आलू

Shantanu Roy
25 May 2026 4:44 PM IST
सोलन में 100 का चार किलो बिका आलू
x
Solan. सोलन। सोलन में सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। पुराने बस अडडे के पास सजने वाली किसान जनता मंडी में रविवार को सब्जियों के दाम मिले जुले रहे। सब्जियों को लेने के लिए किसान मंडी सजते ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। जिससे मंडी में रौनक लगने लगी। किसान जनता मंडी में चाहे सब्जियों के दाम कम या ज्यादा हो लोग खरीददारी करने के लिए हमेशा आते हैं।


केवल स्थानीय ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी लोग भारी संख्या में आकर किसान मंडी का रूख करते हैें, यहां पर लोगों को सस्ती व ताजी सब्जियां मिल जाती है। जिस कारण अधिकतर लोग एक हफते की सब्जियां लेकर जाते है। रविवार को सोलन की किसान जनता मंडी में 100 का चार किलो आलू बिका। सब्जी विक्रेता किसान जनता मंडी में घर की लस्सी सहित देसी घी भी अपने साथ लेकर आते हैं, जिसे लोग खरीद कर ले जाते हैं। शाम के समय लोगों को थोड़ी ओर सस्ती सब्जी मिल जाती है। जिस कारण लोग ज्यादा सब्जियां लेकर जाते हैं।
Next Story