भारत
आलू ने किसान किए हताश, 3200 प्रति क्विंटल से 1400 रुपए पहुंचा रेट
Shantanu Roy
22 Nov 2025 5:35 PM IST

x
ऊना। इस सीजन की आलू की फसल ने किसानों की कमर तोड़ दी है और अन्नदाता लाखों रुपयों के ऋणों के नीचे दब गए हैं। इस वर्ष जहां भयंकर बरसात की मार के कारण आलू की फसल की बिजाई देरी से हुई तो इसके शुरूआती मूल्य भी बीते वर्ष के मुकाबले घाटे से शुरू हुए। जहां से ही किसानों ने अनुमान लगा लिया था कि इस सीजन आलू की फसल किसानों के लिए घाटे के सौदा रहेगी। शुक्रवार को जिला ऊना में आलू की फसल के प्रति क्विंटल भाव 4600 रुपये से गिरकर 1200 से 1400 रुपये पहुंच गए। जिन किसानों ने अभी फसल की पटाई करनी है, उनकी रातों की नींद खराब हो गई है और सर्दी के मौसम में भी उनके माथे पर चिंता पसीना व लकीरे देखने को मिल रही हैं। बता दें कि फसल के शुरूआती मूल्य 4600 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो बीते वर्ष के मुकाबले 1100 रुपए कम थे। बीते वर्ष 28 अक्तूबर 2024 में 5700 रुपये प्रति क्विंटल आलू के मूल्य किसानों को मिले थे। परंतु यह सीजन किसानों के लिए शुरुआत से ही घाटे व चिंता वाला रहा। खेती-किसानी पर बढ़ते खर्च के बीच आलू के बाजार मूल्य और उत्पादन दोनों का गिरना किसानों को गहरी आर्थिक मुश्किलों में धकेल रहा है। इस सीजन कई किसानों को प्रति कनाल मात्र 3 से 4 क्विंटल पैदावार ही मिल पाई है, जबकि सामान्य परिस्थितियों में एक कनाल से 8 से 9 क्विंटल उत्पादन हो जाता है। यानी पैदावार लगभग आधी रह गई है। किसानों का कहना है कि सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस सीजन में बाजार किसानों को सही मूल्य नहीं दे रहा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





