भारत

शौक-शौक में फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालना 3 दोस्तों को पड़ा भारी, केस दर्ज

jantaserishta.com
30 Aug 2021 7:28 AM IST
शौक-शौक में फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालना 3 दोस्तों को पड़ा भारी, केस दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिला में सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हथियारों के साथ फोटो अपलोड करना 3 दोस्तों को भारी पड़ गय. तीनो ने शौक-शौक में फेसबुक पर डाली थी, वीडियो और फोटो अब उनके लिए मुसीबत बन गई है. शिकायतकर्ता ने 2020 में तीनों के खिलाफ शिकायत की थी पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए लगभग 1 साल से अधिक समय बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

शिकायतकर्ता राम लुभाया ने बताया कि तरुण शर्मा, मुकेश बाबा और उसके एक साथी ने हथियारों के साथ फेसबुक पर वीडियो और फोटो डाले थे, जिनके तीनों दोस्तों के खिलाफ उन्होंने सितंबर 2020 में शिकायत दी थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि 2017 में फायरिंग करते की वीडियो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन जो हथियार और कारतूस के साथ फोटो अपलोड हुआ है, अभी उस मामले में पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने उस पर भी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि 1 साल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, इसमें प्रशासन की लापरवाही है.
पुलिस ने कही ये बात
इस मामले में किला थाना एसएचओ महिपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता राम लुभाया ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी थी कि इन्होंने जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग करते हुए का वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था. एसएचओ ने बताया कि 2017 में एक बर्थडे पार्टी में फायरिंग हुई थी, जिसमें राम लुभाया को 2020 में यह वीडियो मिला. उनकी शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि जो हथियार व कारतूस के साथ अपलोड की गई है उस पर भी जांच कर रहे हैं जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story