भारत

पशुधन की निगरानी को बनेगा पोर्टल

Shantanu Roy
22 Nov 2025 5:03 PM IST
पशुधन की निगरानी को बनेगा पोर्टल
x
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लावारिश पशुओं के कारण किसानों को काफी नुक्सान झेलना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अब किसानों के पशुधन की निगरानी के लिए पोर्टल तैयार करने पर विचार कर रही है, ताकि कोई भी किसान अपने पशुओं को लावारिश न छोड़ सकें। पोर्टल के माध्यम से हर पशु की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विभागीय अधिकारी विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें इसके साथ ही विकास कार्यों की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें।
शुक्रवार को डीसी आफिस के सभागार में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे तथा पारदर्शी शासन व्यवस्था प्रदान करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने उपमंडल स्तर पर शिकायत निवारण समितियां गठित की गई हैं। इन समितियों की उचित संचालन के लिए त्रैमासिक बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि लोगों तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, विकास कार्यों में तीव्रता आए और जन शिकायतों का त्वरित समाधान हो।
Next Story