
x
Kullu. कुल्लू। देशभर में आज गलत आहार लेने के चलते 83: लोग विभिन्न तरह की बीमारियों का शिकार हो गए हैं और ाह्यश के रोगियों की संख्या भी 10 करोड़ से अधिक हो चुकी है। ऐसे में अब विरुद्ध आहार के बारे में देश भर में लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा इसकी जानकारी देने के लिए आरोग्य मित्रों की भर्ती की जाएगी। इसी विषय को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के अटल सदन में आरोग्य भारती के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर में फैल रही विभिन्न बीमारियों और उससे बचाव के बारे में जानकारी के लिए चर्चा की गई। संगोष्ठी में शामिल आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि गलत खानपान के चलते आज लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
ऐसे में लोग अपनी पुरानी चिकित्सा परंपरा को भी बोलते जा रहे हैं और दवा पर निर्भर रह रहे हैं। इसीलिए आरोग्य भारती के द्वारा देश भर में इस विषय को लेकर कार्य किया जा रहा है। ताकि लोग अच्छे आहार से ही स्वस्थ रह सके और उन्हें किसी प्रकार की दवा की आवश्यकता ना पड़े। संगोष्ठी में शामिल आरोगय मित्र प्रशिक्षण प्रमुख एंव संयोजक उतर क्षेत्र संजीवन कुमार ने बताया कि पुराने समय में घर की महिलाओं को रसोई के मसाले से ही बीमारियों को ठीक करने की जानकारी होती थी। लेकिन नई पीढ़ी अब इस बात को भूल गई है। आरोग्य मित्रों की भर्ती संस्था के द्वारा की जाएगी। ताकि वह सही खान-पान के बारे में लोगों को जागरुक कर सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





