भारत

ऐलान हुआ: 19 जून को होगा हरियाणा शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान

jantaserishta.com
23 May 2022 1:02 PM IST
ऐलान हुआ: 19 जून को होगा हरियाणा शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान
x

चंडीगढ़: हरियाणा चुनाव आयोग ने शहरी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं में 19 जून को मतदान होगा. वहीं, नतीजे 22 जून को सुबह 8 बजे से आएंगे.

हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि हरियाणा की 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं में 19 जून को मतदान होगा. मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक होगा. 22 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.
हरियाणा में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार 30 मई से 4 जून के बीच सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन करा सकेंगे. 6 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 7 जून को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. 7 जून को ही 3:00 बजे प्रत्याशियों को सिंबल दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story