भारत

राजनीति मेरे लिए सुख का साधन नहीं, जनसेवा है

Shantanu Roy
4 April 2024 10:45 AM GMT
राजनीति मेरे लिए सुख का साधन नहीं, जनसेवा है
x
बंगाणा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बुधवार को बंगाणा, हटली, तुतडु, जसाना शिव नगर आदि बाजारों में जन संपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अपने लिए जनता से समर्थन मांगा। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र बिकास के पथ पर आगे बढ़े। हर व्यक्ति की समस्या का समाधान हो और कुटलैहड़ के हर गांव हर घर को सडक़ और पक्का रास्ता मिले। उस फल स्वरूप हमने काम करना है। पहले हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार भारत सरकार में मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को बड़े मार्जन से कुटलैहड़ से लीड देकर भेजना है और कुटलैहड़ की जनता के आशीर्वाद से कुटलैहड़ में भी भाजपा का कमल खिले। उन्होंने कहा कि हमने 14 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता का बिना राजनीति द्वेष भाव के चलते काम किया है।

तभी कुटलैहड़ विस क्षेत्र की देव तुल्य जनता का भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पूर्व जयराम सरकार में मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर के अथक प्रयासों से दर्जनों योजनाएं शुरू हुई थी और जो योजनाएं प्रगति पर थी। उनके कार्यों को पूरा करने के लिए हमने 14 माह में दर्जनों बार लिखकर माननीय मुख्यमंत्री को दिया, लेकिन 14 माह में हमें आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि बंगाणा उपमंडल में 6 करोड़ की सीवरेज योजना का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू गई और कार्य पूरा करने के लिए एक करोड़ की धनराशि चाहिए थी, जो 14 माह में केवल एक करोड़ के आश्वासन मिले।इस मौके पर उपप्रधान अरुण मनकोटिया, युवा मोर्चा के अभय राणा, किसान मोर्चा के राज कुमार राणा, डॉ. किशन राणा,मौजूद रहे।
Next Story