भारत
ऊना के लालसिंगी गोलीकांड, आशु पुरी हत्याकांड पर गरमाई सियासत
Shantanu Roy
9 Dec 2025 5:17 PM IST

x
ऊना। ऊना के लालसिंगी में करीब दो सप्ताह पहले हुए गोलीकांड व आशु पुरी हत्या मामले को लेकर जिला की राजनीति गरमा गई है। इस पूरे मसले में अब सियासतदान भी खुलकर कूद पड़े है। सत्ती व मुकेश अग्रिहोत्री की बयानबाजी के बाद अब तक डिफैंसिव चल रहे ऊना सदर से कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भी अपना पोस्चर बदल आक्रामक रुख अपनाया है। रायजादा ने भाजपा पर तो सीधा हमला बोला ही है,कांग्रेस में भी अपने खिलाफ उठे स्वरों को लेकर कड़ा प्रतिकार किया है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शुरू से ही कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा पर तीखा हमला जारी रखा है और गोलीकांड के पूरे घटनाक्रम को अवैध खनन व राजनीतिक संरक्षण का मामला बताते हुए मौजूदा शासन व प्रशासन को घेरने का प्रयास किया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के बयानों ने भी राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
डिप्टी सीएम ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में डीसी ऊना को सार्वजनिक तौर पर हर तरह के माफिया तंत्र को कुचलने की खुली छूट दी थी। उन्होंने कहा कि डीसी चाहे तो कोई बंदूक लहराना तो दूर पकड़ नहीं सकता। इसके बाद सोशल मीडिया में प्रचारित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के बयानों ने सुलगती चिंगारी को हवा दे दी। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि रेत के कारोबार में अवैध तौर पर भी काम होता है। इसे नियंत्रित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगेे कहा कि मुकेश अग्रिहोत्री का न तो कोई क्रशर है,न उसकी कोई बस है,न ट्रक है, न कोई होटल है। न उसका कोई अन्य नर्सिंग कालेज या अन्य कोई कारोबार चलता है,न वह कोई ठेकेदारी करता है। इसलिए 25 साल के करियर के बाद हम इस स्थिति में है। इन सब के बीच सतपाल रायजादा ने पहले अपने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए उन पर, उनके कार्यकर्ताओं व उनकी विधानसभा पर अंगुलि उठाने वाले भाजपा व कांग्रेस नेताओं को विधानसभा सत्र की समाप्ति के उपरांत उन्हीं की भाषा में जबाव देने की बात कह कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





