भारत

BJP के वरिष्ठ नेताओं के ऊना आगमन पर गरमाई राजनीति

Shantanu Roy
20 July 2024 10:14 AM GMT
BJP के वरिष्ठ नेताओं के ऊना आगमन पर गरमाई राजनीति
x
Una. ऊना। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को ऊना में संपन्न हुई। दो दिनों तक चली इस बैठक में प्रदेश के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुटे नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं का जिला भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से गुलदस्ते व पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दो दिवसीय बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा सहप्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा आदि बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र की मोदी की सरकार उपलब्धियों को गिनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कांग्रेस की जन विरोधी नितियों को उजागर किया। शुक्रवार को बैठक में पहुंचे भाजपा कार्यसमिति के मुख्यवक्ता केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर को भी भाजपा नेताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचालन करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झूठ का दुष्प्रचार करने का कार्य की भी कड़ी आलोचना की। वहीं, राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में अपनी पार्टी छोडक़र
भाजपा में शामिल हुए।

नौ विधायकों व पूर्व विधायकों ने भी पहली बार बीजेपी की प्रदेश स्तरीय बैठक में एक साथ हिस्सा लिया। इनमें चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, सुधीर शर्मा, होशियार सिंह, रवि ठाकुर, राजिंद्र राणा, अशीष, केएल ठाकुर व इंद्र लखनपाल शामिल रहे। प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक से शहर ऊना में लगातार दो दिन तक दिग्गज भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा, जिससे शहर में राजनीतिक माहौल दो दिनों तक लगातार गर्म रहा। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सचिव सुमित शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता करण नंदा, जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, प्रो. राम कुमार, बलबीर बग्गा, महिला मोर्चा सहित अन्य विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेशभर के जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदाधिकारियों में जिला परिषद ऊना के चैयरमैन नीलम देवी, मंडी के पाल वर्मा, चंबा की नीलम देवी, हमीरपुर से बबली देवी, बिलासपुर से बिमला देवी, सिरमौर की सीमा देवी, किन्नौर के निहाल चंद व उपाध्यक्ष में ऊना से कृष्णपाल शर्मा, मंडी से मुकेश चंदेल, चंबा से हाकम सिंह, बिलासपुर से मान सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया। वहीं, इस दो दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के स्वागत व उनके मनोरंजन के लिए पंजाबी भांगड़ा व हिमाचली नाटी डालने वाले विशेष कलाकारों को भी बुलाया गया था। इन कलाकारों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम में खूब समां बांधा। कलाकारों ने अपनी इन प्रस्तुतियों में पंजाब व हिमाचल की संस्कृति को भी बढ़-चढक़र प्रदर्शित किया।
Next Story