भारत
हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने तरुण चुग और अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा
jantaserishta.com
12 March 2024 10:48 AM IST

x
नई दिल्ली: हरियाणा में भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूटने की खबरों के बीच चंडीगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी आलाकमान की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बना कर भेजे गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में पार्टी आलाकमान ने बदलाव का मन बना लिया है। इसे देखते हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जा सकता है। वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उसके बाद भाजपा की तरफ से विधायक दल के नए नेता निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
हालांकि सूत्रों ने बताया कि इस राजनीतिक हलचल के बीच भी भाजपा और जेजेपी के नेताओं के बीच बातचीत का रास्ता अभी भी खुला हुआ है।
गौरतलब है कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 2 लोकसभा सीटों की मांग की थी। जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले जीत हासिल हुई थी। इसके बावजूद भाजपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक लोकसभा सीट देने को तैयार हो गई थी, लेकिन दुष्यंत चौटाला अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
Tagsतरुण चुगअर्जुन मुंडाकेंद्रीय पर्यवेक्षकहरियाणाहरियाणा सरकारTarun ChughArjun MundaCentral SupervisorHaryanaGovernment of Haryana
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





