भारत

महिला के भेष में चोरी करने वाले आरोपी की तलाश में थी पुलिस, ऐसे मिली सफलता

jantaserishta.com
5 April 2025 5:13 PM IST
महिला के भेष में चोरी करने वाले आरोपी की तलाश में थी पुलिस, ऐसे मिली सफलता
x

सांकेतिक तस्वीर (AI)

पुलिस की जांच जारी.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो महिला के भेष में दुकान में चोरी करता था. यह अजीबो-गरीब चोरी की वारदात इस हफ्ते बीजावर कस्बे में सामने आई थी. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, महिला के भेष में चोरी करने वाले आरोपी की पहचान शेख आजाद खान के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रहने वाला है. पांच दिन पहले बीजावर में एक डेयरी दुकान में चोरी की गई थी, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की. दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला.
सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति महिला के कपड़े पहनकर और दूसरा मुंह ढके हुए दुकान में चोरी करते दिखा. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आसपास के जिलों और यूपी पुलिस के साथ सूचना साझा की. इसके बाद आरोपी खान को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है. वहीं, आरोपी का भाई भी चोरी की वारदात में शामिल था, जिसकी तलाश अभी जारी है.
इसके अलावा आरोपी कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त पाया गया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर और भी मामलों की कड़ियां जोड़ने में लगी है. फिलहाल, मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story