भारत
रईसजादे ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को उड़ाया था, अब सामने आई ये सच्चाई
jantaserishta.com
5 April 2025 4:38 PM IST

x
नया खुलासा.
वडोदरा: होली की रात गुजरात के वडोदरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इस हादसे में आठ लोगों को टक्कर मारने वाला आरोपी रक्षित चौरसिया गांजे के नशे में था. एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि रक्षित और उसके दो साथी प्रांशु चौहान और सुरेश भरवाड़ ने गांजे का सेवन किया था. अब पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना वडोदरा के कारेलीबाग इलाके में हुई थी. यहां 13 मार्च की रात रक्षित चौरसिया नाम के युवक ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए आठ लोगों को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग घायल हो गए थे. हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने रक्षित और उसके साथ कार में मौजूद प्रांशु चौहान और सुरेश भरवाड़ को हिरासत में लेकर उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भेजे थे.
एफएसएल से आई रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि तीनों ने गांजा पी रखा था. इसी आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 ए के तहत तीनों को आरोपी बनाया है. पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया ने बताया कि आरोपी प्रांशु चौहान को हिरासत में लिया जा चुका है और उससे पूछताछ जारी है, जबकि सुरेश भरवाड़ अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इस घटना ने कई परिवारों को प्रभावित किया है. पुलिस अब इस केस कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





